Wednesday, October 21, 2009

मतदाताओं में हजारों चेहरे नए

2बार पढ़ा गया
स्थानीय निकाय चुनाव
चूरू में दस हजार 845 व राजगढ़ में तीन हजार 746 वोटर बढ़े
चूरू, 21 अक्टूबर। स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वार्डों में सभांवित उम्मीदवारों के नामों की चर्चा भी होने लगी है। जल्द ही चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। जिले में चूरू नगरपरिषद व राजगढ़ नगरपालिका के चुनाव होंगे। निकाय के गत चुनाव की तुलना में इस बार चूरू व राजगढ़ निकाय के मतदाताओं में साढ़े चौदह हजार से अधिक नए चेहरे मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।आधिकारिक जानकारी के अनुसार पांच साल के दौरान चूरू नगरपरिषद में 10 हजार 845 तथा राजगढ़ नगरपालिका में तीन हजार 746 मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2004 के चुनाव के बाद चूरू नगर परिषद के मतदाताओं की संख्या 63 हजार 537 से बढ़कर 74 हजार 382 तथा राजगढ़ नगरपालिका के मतदाताओं की संख्या 32 हजार 666 से बढ़कर 36 हजार 412 हो गई है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। नगरपरिषद के 45 वार्डों के कुल मतदाताओं में 39 हजार 438 पुरुष व 34 हजार 944 महिलाएं हैं।वर्ष 2004 के चुनाव के मुकाबले इस बार नगरपालिका क्षेत्र में तीन हजार 746 मतदाता बढ़े हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगरपालिका के कुल तीस वार्डों में से सबसे अधिक 116 मतदाता वार्ड 26 में बढ़े हैं। नगरपालिका के वार्डों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है।
सबसे अधिक, सबसे कम
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के समय
चूरू नगरपरिषद में सबसे अधिक तीन हजार 133 मतदाता वार्ड 10 तथा सबसे कम 853 मतदाता वार्ड 25 में हैं। नगरपरिषद के मतदाताओं में अनुसूचित जाति के सबसे अधिक एक हजार 180 मतदाता वार्ड 36 में तथा अनुसूचित जनजाति के सबसे अधिक 68 मतदाता वार्ड 28 में हैं।
सूची से 198 नाम हटाए
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 22 सितम्बर 09 को प्रारूप प्रकाशन के बाद मतदाता सूचियों से 198 नाम हटाए गए हैं। वार्ड 21 की मतदाता सूची से 92, वार्ड 1 व 6 से छह-छह, वार्ड 4,42 व 45 से एक-एक, वार्ड 7, 17 व 18 से दस-दस, वार्ड 20 से 7, वार्ड 15 से 4, वार्ड 22 व 26 से तीन-तीन, वार्ड 32 से 39, वार्ड 43 से पांच नाम हटाए गए हैं।
प्रस्तुतकर्ता विश्वनाथ सैनी
प्रतिक्रियाएँ:

लेबल:

No comments:

Post a Comment